सोलन के प्रसिद्ध जटोली मंदिर में शिवरात्री पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को जटोली मंदिर कमेटी की ओर से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जटोली मंदिर कमेटी के प्रबंधन सचिव डॉ. उपेंद्र कौल ने कहा कि 15 फरवरी को सुबह 5:00 बजे रुद्राभिषेक होगा। वहीं उसके बाद मंदिर दर्शनों के लिए खुल जाएगा। पूरा दिन मंदिर में दर्शन होंगे और हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके अलावा 16 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो देररात तक चलेगा। वहीं कमेटी सदस्य अक्षय वर्मा ने कहा कि इस बार वह अपने पिता नरेश चंद वर्मा के जन्मदिन पर यहां पर भव्य जागरण का आयोजन करेंगे, जिसमें कई नामी कलाकार भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता का जटोली आश्रम से नाता रहा है और उन्होंने हमेशा मंदिर में सेवा को प्राथमिकता दी है। इसी को लेकर वह इस बार उनका जन्मदिन यहां पर आयोजित करेंगे। इसमें लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के अलावा नालागढ़ के विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेशभर के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।