खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के 13वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को भक्तिज्ञान की प्रस्तुति के साथ कसौली क्लब में हुआ। तीन दिवसीय लिटफेस्ट इस बार लचीलापन और नवीकरण थीम पर हो रहा है। इसमें देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, चित्रकार, अभिनेता, सैन्य अधिकारी और राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हैं। तीन दिन में 25 सत्र चलेंगे और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें कुल 45 वक्ता शामिल होंगे। इससे पहले निरुपमा दत्त ने कई धुनों से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया गया। उद्घाटन सत्र में खुशवंत सिंह के बेटे व आयोजक राहुल सिंह सहित पत्रकार एवं स्तंभकार बच्ची करकरिया ने देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खुशवंत सिंह जिंदादिल इंसान थे और कई लोगों ने उनसे जिंदगी को जीने के सलीके सीखे हैं।