फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विदित चौधरी बोले- मनरेगा कानून को समाप्त करने के विरोध में चलाया जाएगा अभियान

वीबी जी राम जी का नाम बदलकर फिर से मनरेगा किया जाए। इसमें पहले जो प्रावधान थे उन्हें यथावत रहने दिया जाएं। । यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी और मनरेगा बचाओ संग्राम के हिमाचल और चंडीगढ़ के सह प्रभारी विदित चौधरी ने शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून का नाम बदलकर दिया है। वहीं महात्मा गांधी के नाम को भी हटा दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कारण देश को आजादी मिली। उनके नाम को हटाया जाना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। वहीं इस कानून में नियमों को बदला जा रहा है। इसके चलते जरूरमंद लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। चौधरी ने कहा कि मनरेगा कानून को समाप्त करने के विरोध में प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता के माध्यम से विरोध जताया गया है। सभी वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए हैं। 12 जनवरी से गांव, चौपाल स्तर पर जनजागरण और पर्चे वितरण का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें