नाहन। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 15 अगस्त के जिला स्तरीय समारोह को सफल बनाने के लिए बुधवार दोपहर बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया। सुबह के समय जहां पुलिस दल, होमगार्ड, एनसीसी और स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट निकाला। वहीं दोपहर बाद परेड के तालमेल, ध्वनि उपकरणों की जांच और हथियारों के तालमेल को लेकर पूर्वाभ्यास किया। मुख्य आयोजन 15 अगस्त को चौगान मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ भव्य जिला स्तरीय समारोह संपन्न होगा।