जिला मुख्यालय नाहन समेत सिरमौर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। इस दौरान सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। सुबह 10 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन के बस अड्डे में लगी संविधान निर्माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। यहां पर युवा विकास क्लब बाल्मीकि नगर नाहन ने भी श्रंद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा कोली समाज सिरमौर के पदाधिकारियों ने लड्डू बांटे और आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लिया।