फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार को मिला सिविल अस्पताल का दर्जा, कांग्रेस ने जताया आभार

नाहन(सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल कर दिया है। इससे क्षेत्र की करीब 35 पंचायतों के लोगों में जश्र सा माहौल है। कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर ने बताया कि इस फैसले ने क्षेत्र की 35 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक विनय कुमार भी बधाई के पात्र हैं। ओपी ठाकुर ने कहा कि तीन साल से इस मुद्दे को विनय कुमार लगातार सरकार के समक्ष रख रहे थे। सरकार ने अब उनकी बात मानी और सीएचटी का दर्जा बढ़ाकर उसे सिविल अस्पताल कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री समेत विनय कुमार भी बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें