फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: त्रिलोकपुर बाला सुंदरी मंदिर में 1.32 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 1.67 करोड़ रुपये चढ़ावा चढ़ा

उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में आयोजित अश्विनी नवरात्र मेले का 26 अक्तूबर को श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं के साथ समापन हो गया। 11 से 26 अक्तूबर तक चले इस मेले में कुल 1,32,700 श्रद्धालुओं ने मां बाला सुंदरी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दिल खोलकर चढ़ावा अर्पित किया। मंदिर में कुल 1,67,04,287 रुपये नकद, 279 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 21,350 ग्राम यानी 21.35 किलो चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। अश्विनी नवरात्र मेले के समापन अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) नाहन एवं संयुक्त आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन-यज्ञ में भाग लिया और कन्या पूजन कर मां बाला सुंदरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मंदिर न्यास और पुलिस प्रशासन की सराहना इस अवसर पर राजीव सांख्यान ने कहा कि अश्विनी नवरात्र मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मेले के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास के कर्मचारियों तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के प्रभारी विजय पाल सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें