फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन की तंग गलियों में बेतरतीब पार्क दोपहिया वाहनों से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 02:45 PM IST

नाहन शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से तो लोग पहले ही जूझ रहे थे, लेकिन अब यह समस्या शहर की अंदरूनी गलियों तक पहुंच गई है। नाहन की ऐतिहासिक और संकरी गलियों में बेतरतीब तरीके से पार्क किए जा रहे दोपहिया वाहनों ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों की मुख्य गलियों में अब पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोग अपने दुपहिया वाहनों को गलियों के बीचोंबीच खड़ा कर देते हैं, जिससे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्थानीय निवासी मुकेश, राजबीर, कृष्ण और स्नेहलता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि गलियों में वाहनों के जमावड़े के कारण यदि किसी की तबीयत खराब हो जाए, तो स्ट्रेचर या पालकी ले जाना भी असंभव हो जाता है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में पैदल चलना भी असंभव हो जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इन गलियों का निरीक्षण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें