सीटू जिला कमेटी सिरमौर की बैठक जिला उपाध्यक्ष वीना शर्मा की अध्यक्षता में प्रताप भवन नाहन में संपन्न हुई। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, वीना शर्मा, आशीष कुमार, राजेश तोमर, संदीप, विनीत, इंदु तोमर, देव कुमारी, प्रोमिला, अंजू, शीला, माया, चंद्रकला, दीपक, बाला राम, निर्मला, किरण, लता, संतोष आदि शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हड़ताल करके प्रदर्शन किए जाएंगे।