फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विजयादशमी पर त्रिलोकपुर में शस्त्र, पोथी पूजन

श्री महामाया बाला सुंदरी जी मंदिर त्रिलोकपुर में वीरवार को विजयादशमी के उपलक्ष्य पर दशहरा पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शस्त्र पूजन, पोथी पूजन, कुंजी पूजन किया गया व विशेष पूजा अर्चना की गई। यह कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू भक्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भक्त परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार प्रकाश चंद पांटा, मेला सहायक प्रबंधक विजय पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें