फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डिग्री कॉलेज ददाहू के स्वयंसेवियों ने नशे के प्रति लोगों को किया जागरूक

राजकीय महाविद्यालय ददाहू में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बुधवार को ददाहू बाजार में नशे के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। सर्वप्रथम स्वयंसेवियो ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नशे दूष्प्रभावों की जानकारी दी और इससे बचने के उपाय भी बताए। इसके पश्चात ददाहू के बाजार व दुकानों व बसों में बैठे यात्रियों से भी नशा ना करने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने भी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन करते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवी अंजना, शुभम ,मनोज, अनीता, रितिका व सुमन सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है इसके सेवन से लोगों की जान तक जा सकती है। उन्होंने नशें के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवियों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें