फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विश्वजीत ठाकुर ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

उपमंडल पच्छाद के मलाणा गांव के विश्वजीत ठाकुर ने अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों की तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 10 से 12 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विश्वजीत ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की ओर से तलवारबाजी में प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते विश्वजीत ठाकुर का चयन आगामी खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के कोटा शहर में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने हैं। बता दें कि इससे पहले विश्वजीत ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य टूर्नामेंट में भी पदक जीता, इससे उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह मिली। विश्वजीत ठाकुर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के तहत आने वाले एसएसजीएस कॉलेज माहिलपुर से बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले भी वह तलवारबाजी में विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीत चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें