रेणुका मेले की सादियों पुरानी परंपरा को निभाने राज परिवार के वंशज भी शुक्रवार को रेणुका पहुंचे। राज परिवार के वंशज कंवर अजय बहादुर सिंह ने परंपरागत वेशभूषा में परिवार के सदस्यों के साथ जामू मंदिर से लाई गई भगवान परशुराम की चांदी जड़ित पालकी का स्वागत करके उन्हें विधिवत व मंत्रोच्चारण के बीच पंडाल तक पहुंचाया। इस अवसर पर राज परिवार के वंशज कंवर दलीप सिंह, कुलदीप सिंह, एमपी कंवर, जयवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, अनिल, मदनपाल सिहं, दलीप सिंह कंवर, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, विनित महेंद्रा व कुंजना सिंह सहित राजपरिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।