फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन कॉलेज में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

अंकेश डोगरा Updated Wed, 13 Aug 2025 05:30 PM IST

डॉ.यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में बुधवार को नशा मुक्ति प्रकोष्ठ की ओर से नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वैभव शुक्ला ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं पर पडऩे वाले नाकारात्मक असर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और समस्त कर्मचारियों ने नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने एक साथ नशा मुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी और रोवर रेंजर इकाई द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें