फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- बिना वर्दी व वारंट के हिमाचल से लोगों को उठाने से रोकना राज्य का दायित्व

अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Feb 2026 05:05 PM IST

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नाहन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस ने बीते दिन कार्रवाई किसी को खुश करने के लिए नहीं की है। यह कार्रवाई कानून के हिसाब से की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। नेगी ने कहा कि बाहर से कईं लोग बिना किसी वर्दी व वारंट के हिमाचल में पहुंचते हैं और यहां से लोगों को उठाकर ले जाएंगे। ऐसे मामलों में राज्य का दायित्व है कि उनकी गुंडागर्दी को रोका जाए। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कुछ भी बोलते हैं। राहुल गांधी को खुश करने के लिए यह कार्रवाई नहीं की गई है। संविधान व कानून के हिसाब से राज्य ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहर से आकर इन्हीं को उठाकर ले जाता है तो क्या तब भी उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी दूसरे राज्य की पुलिस को बाहरी राज्य में जाकर गिरफ्तारी करनी है तो इसके लिए नियम तय हैं। इसके लिए पुलिस के पास वारंट होना चाहिए, वर्दी में होने चाहिए और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी जानी चाहिए। ऐसे ही किसी को उठाकर ले जाने नहीं दिया जाएगा। ऐसे तो कोई भी यहां से लोगों को उठाकर ले जाएगा। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान पर भी नेगी ने पलटवार करते हुए कहा कि बिंदल खुद अपने घरों में देखें अपराधी उनके घरों में बैठें हैं। पहले उसकी बात करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें