फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवक-युवतियों से किया खिलवाड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बेरोजगार युवक-युवतियों की भावनाओं से खिलवाड़ करने और ठगने के आरोप जड़े। सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में दावा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार दिए जाएंगे। प्रदेश के युवक-युवतियों ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वचनों पर भरोसा किया। कांग्रेस की सरकार बनी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित दर्जनों मंत्री और चेयरमैन बने। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद एक भी युवा को पक्की सरकारी नौकरी नहीं मिली। कांग्रेस के नेता चुनावी मंचों से यह कहते नहीं थकते थे कि पहली कैबिनेट में ही सरकारी नौकरियों का खजाना खुलेगा, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाषणों में पेंशन वाली सरकारी नौकरी, आउटसोर्स और ठेका प्रथा खत्म करने की बात कही थी। हकीकत यह है कि सरकारी नौकरी देना तो दूर की बात सरकारी नौकरी देने वाला संस्थान ही बंद कर दिया गया। सरकार ने 1.50 लाख रिक्त पदों को समाप्त कर दिया और करीब 10 हजार लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें