भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नाहन कॉलेज में नये छात्रों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने छात्रों को एनएसयूआई संगठन की विचारधारा से अवगत करवाकर संगठन से जुडऩे का आहृवान किया। मनदीप ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन सभी धर्मो और वर्गो को साथ लेकर चलता है। कभी भी हिंसा और नफरत फैलाने वाली बात नहीं करता। संगठन का कार्य छात्रों के हितों की बात करना और उनकी समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाकर सरकार से हल करवाना है। बैठक में स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें शौचालय, हॉस्टल में लगे ताले, पानी की बेहतर सुविधा समेत खेल मैदान का मुद्दा शामिल रहा।