फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र नाहन में नवरात्रि पर्व आयोजित

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र नाहन में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बीके रमा दीदी ने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल देवी पूजन का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आत्मशक्ति जागरण का भी संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को राजयोग ध्यान के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मकता, शांति और शक्ति लाने का आह्वान किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें मृणालिनी और परी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रियंका बहन ने धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार हो मैया.., गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें