उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि एक महीने के भीतर मेडिकल कॉलेज नाहन में करीब 45 स्टाफ नर्सों की तैनाती होगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्टाफ नर्स की खाली पदों को लेकर उन्हें अवगत करवाया गया। इसके बाद यह मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया गया। जिसमें जल्द यहां स्टाफ नर्सों की तैनाती का आश्वासन मिला है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज नाहन में 100 के करीब स्टाफ नर्सों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते जहां एक और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, वहीं तैनात कर्मचारी अतिरिक्त कार्य के बोझ के चलते मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।