फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन के ऐतिहासिक चौगान में गूंजा हिमाचल दिवस का उल्लास, उद्योग मंत्री ने किया ध्वजारोहण

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों सहित स्कूली छात्रों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसके बाद विभिन्न स्कूली एवं कालेज के छात्र-छात्राओं ने हिमाचली लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जनता को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जब 2022 में कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश मिला तब वह आर्थिक रूप से टूटा हुआ था। प्रदेश पर 76 हजार करोड़ कर्ज था। पूर्व भाजपा सरकार ने उन्हें 10 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारी भी विरासत में दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में इन परिस्थितियों का सामना करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को बनाया तो उन्हें पता था कि यह छोटे राज्य कभी आत्मनिर्भर नहीं होंगे। इस लिए आरडीजी के रूप में प्रदेश को केंद्र से सहायता मिलती रही है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया है। इससे हिमाचल को 8 से 10 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाओं के चलते कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें