फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नगर परिषद के टाउनहाल की दशा सुधारने की मांग

नगर परिषद के टाउन हाल की दशा लगातार बदतर हो रही है। शोषण मुक्ति मंच के संयोजक आशीष कुमार ने बताया कि यहां न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही पीने की पानी की ही ढंग की व्यवस्था है। ऐसे में यहां मीटिंग करने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यहां तक साथ लगती नगर परिषद की पार्किंग के शौचालय की हालत भी खस्ता है। जबकि टाउन हाल हैरिटेज भवन है। इसकी दीवारों से प्लस्तर तक गिर रहा है। उन्होंने मांग की कि इस भवन की हालत सुधारी जाए और यहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें