फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: चौगान में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का कांग्रेस प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

जिला सिरमौर फुटबॉल संघ की ओर से सोमवार को चौगान मैदान में 58वीं हिमाचल प्रदेश वरिष्ठ राज्य स्तरीय बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्र्रेस सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस मौके पर फुटबॉल संघ के प्रदेश महासचिव व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक शर्मा व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें