फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पांवटा अस्पताल में दी जा रही कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा

उपमंडल पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा दी जा रही है। इससे अब मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ व आईजीएमसी शिमला में जाने से छुटकारा मिला है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि पहले कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमोथैरेपी के लिए पीजीआई चंडीगढ़ व आईजीएमसी शिमला के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिनअब कुछ समय से मरीजों की कीमोथेरेपी पांवटा साहिब अस्पतालमें ही की जा रही है। इसके अलावा हजारों रुपये का ट्रासोजुनेप इंजेक्शन भी परिजनों को निशुल्क दिया जा रहा है। इससे कैंसर पीड़ित मरीजों को राहत मिली है, क्योंकि ट्रासोजुनेप इंजेक्शन की कीमत बाजार में 10 हजार से 40 हजाररुपये तक है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कैंसर से पीड़ित मरीजों की कीमोथैरेपी करने के लिए एक साथ 4 बिस्तर की सुविधा है। करीब 5 मरीज लगातार कीमोथेरेपी करवा रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें