रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वल्र्ड वार वैट्रन डॉ. पीएल सबलोक के जन्मदिन पर आयोजित इस शिविर में 33 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल ने बताया कि शिविर में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के सदस्यों के अलावा सेना के जवानों ने भी रक्त दान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट दी गई। इस अवसर पर प्रधान अमित अत्रि, एसके सबलोक, विभोर शर्मा, राकेश थापा आदि मौजूद रहे।