फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर तैयार की रणनीति

सीटू से संबद्ध यूनियनों की अहम बैठक शिलाई में आयोजित की गई। इसमें 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता नीलम शर्मा व वीरेंद्र ठाकुर ने की। जबकि सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार और किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड मजदूर वर्ग पर सीधा हमला हैं। इसका उद्देश्य स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और मजदूर अधिकारों को समाप्त करना है। इसके विरोध में 12 फरवरी को निर्णायक हड़ताल होगी। सिरमौर में नाहन और शिलाई में यह प्रदर्शन होंगे। बैठक में 12 फरवरी की हड़ताल को संगठित, समन्वित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति में रीना को संयोजक और वीरेंद्र ठाकुर को सह-संयोजक चुना गया। इसके अतिरिक्त नीलम, सीमा, बस्ती राम, सुनील, मदन, चंपा और चंद्र कला को समिति का सदस्य चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें