फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शाही महल में नाहन में समाजसेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के लिए 6 विभूतियां सम्मानित

महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन की ओर से रविवार को नाहन के ऐतिहासिक शाही महल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सिरमौर के पूर्व शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश बहादुर की स्मृति में आयोजित किया गया। उन्होंने 1933 से 1948 तक सिरमौर रियासत का नेतृत्व किया था।समारोह में राज परिवार का मुखिया लक्ष्यराज प्रकाश सिंह ने समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 6 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें चंदन शर्मा को महाराजा शमशेर प्रकाश पुरस्कार, प्रोफेसर दाता राम को महाराजा सुरेंद्र प्रकाश, आईएएस यशपाल शर्मा को महाराजा अमर प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद भट्ट को महाराजा राजेंद्र प्रकाश, मेघा कंवर को राजमाता पद्मिनी देवी और ललिता को ठाकुर को महाराजा लक्ष्यराज प्रकाश पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें