फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मांगों को लेकर 108-102 कर्मचारियों ने ने किया धरना प्रदर्शन, चौगान मैदान से डीसी कार्यालय तक निकाली रोष रैली

हिमाचल प्रदेश108 व 102 कर्मचारी यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। पिछली रात 8:00 बजे से ही यह कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं। यह कर्मचारी सुबह 11 बजे नाहन के चौगान मैदान में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चौगान से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। डीसी प्रियंका वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। रैली को सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार, 108 व 102 यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुनील, जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह, महासिचव विशाल, उपाध्यक्ष शुभम, गुमान, विजय ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी 14-15 साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज भी इनको न्यूनतम वेतन नहीं मिलता है। उनसे 12 से 18 घंटे प्रतिदिन काम लेने के बाद कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाता है। समय पर वेतन नहीं मिलता है। कई बार कर्मचारी अपनी मांगों को कंपनी, विभाग और सरकार के स्तर पर उठा चुके हैं, परंतु आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार श्रम कानूनों को लागू नहीं कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें