फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विकास खंड ददाहू में हुआ पंच सम्मेलन

ददाहू (सिरमौर)। विकास खंड ददाहू में केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के स्थान पर विकास भारत गारंटी, रोजगार एवं आजीविका मिशन(वीबीजी रामजी) मिशन 2025 के ग्रामस्तर पर सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ददाहू ब्लॉक से जुड़ी 26 पंचायत के जनप्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों ने भाग लेकर मिशन की विभिन्न गतिविधियों व विकास संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल की। सम्मेलन के मुख्यातिथि बीडीसी अध्यक्ष ददाहू क्षमानंद शर्मा ने जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह प्रदेश व केंद्र सरकार की किसी भी योजना में पात्र लोगों की अनदेखी न करें और अपने किसी भी सगे संबंधी और नाते रिश्तेदारों के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल न करें। विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई वीबीजी रामजी योजना में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 318 कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें स्वच्छता, जल संचय, ग्रामीण आधारभूत ढांचा को सुदृढ़ करना, आजीविका और विशेष रूप से प्राकृतिक आपदा से निपटने के उपायों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें