फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: 29 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

गवान श्री परशुरामजी की जन्म भूमि रेणुकाजी तीर्थ में परशुराम जयंती समारोह बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रेणुकाजी विकास बार्ड के सौजन्य से तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम में बालीबाल प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर 29 अप्रैल को दोपहर बाद 3:30 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी। जो सांझ ढलने से पूर्व मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी। यहां देवताओं को पूरे दो दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुरानी देवठी में रखा जाएगा। दोनों दिन रात्रि को भजन संध्याएं आयोजित की जाएंगी। 30 अप्रैल को प्रात: 9 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पूर्णाहुति प्रदान करेंगे। उसी दिन प्रात: वालीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विजेता टीम को भगवान परशुराम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पहली मई को प्रात: 10 बजे देव विदाई के साथ ही जयंती समारोह संपन्न होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें