फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, लंबी कतारें

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की मेडिसिन ओपीडी में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराती नजर आईं। हालात ऐसे रहे कि सुबह 11:00 बजे से उपचार के इंतजार में खड़े मरीजों को शाम 4:00 बजे तक भी नंबर नहीं मिल पाया। ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि मरीजों को देखने के लिए केवल एक ही चिकित्सक उपलब्ध था। जानकारी के अनुसार मेडिसिन विभाग में पहले से ही चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। सोमवार को स्थिति और बिगड़ गई, क्योंकि कुछ डॉक्टर अवकाश पर थे तो कुछ अन्य दौरे पर गए हुए थे। ऐसे में ओपीडी में मात्र एक डॉक्टर को तैनात किया गया, जबकि एक अन्य चिकित्सक को इमरजेंसी सेवाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। इस कारण ओपीडी में मरीजों की जांच की रफ्तार बेहद धीमी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने माना कि अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण दिक्कतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें