औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के सिग्नोरा वेयर उद्योग में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिशा अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित शिविर सिग्नोरा वेयर के प्रबंध निदेशक प्रदीप बंसल, विजय बंसल और एचआर इशांत शर्मा के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर, खून की कमी और रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इस दौरान 100 कर्मचारियों की जांच की गई, जिनमें पांच लोगों में शुगर, 10 में उच्च रक्तचाप और पांच लोगों में खून की कमी पाई गई। शिविर के दौरान लोगों को मौके पर ही मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।