फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: हलाहां में जिला स्तरीय शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 May 2025 10:52 AM IST

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के हलाहां में शनिवार को 26वीं तीन दिवसीय जिला स्तरीय शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता शुरु हुई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहीद कल्याण सिंह प्रतियोगिता कमेठी द्वारा उपायुक्त का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्यअतिथि, स्कूल प्रबंधन व मेला कमेठी के पदाधिकारियों द्वारा शहीद कल्याण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद स्कूली बच्चो द्वारा रंगारग पेश किए गए। उपायुक्त ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमा पर जवान पहरा देते है, तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मेला कमेठी के पदाधिकारियों ने खेल मैदान को चौड़ा करने, खेल मैदान के समीप शौचालय निर्माण का मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। इस अवसर पर कार्यवाहक एसडीएम शिलाई अभिषेक ठाकुर, तहसीलदार शिलाई मनमोहन जिस्टू, नायब तहसीलदार रोनहाट जय कृष्ण, शहीद की पत्नी शीला ठाकुर, मेला क्मेठी के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महासचिव रामभगत सरस्वती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, पूर्व प्रधान यशपाल ठाकुर व स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य रामभज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें