फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा ददाहू बाजार, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मंगलवार को ददाहू का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापार मंडल ददाहू के आह्वान पर ददाहू सहित बेडोन, रेणुकाजी, बिजली कलोनी स्थित सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद रहे। केवल दवा की दूकानों को ही बंद के दौरान छूट दी गर्ई थी। इसके अतिरिक्त फल-सब्जी चाय, ढाबे, हवाई, कपड़ा, होटल, करियाना व खोखे आदि तमाम कारोबार को बंद रखा गया। जिसको लेकर ग्रामिण इलाकों से आने वाले लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी भी झेलनी पड़ी। बाजार बंद को लेकर ग्रामिणों ने एकता की मिशाल कायम की। वहीं, देर शाम को पहलगाम में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिये स्थानीय बस अड्डे पर सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया, जहां मृतकों को श्रदांजलि अर्पित की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग बताया कि ददाहू में बाजार बंद का खासा असर रहा, बंद पूरी तरहा से सफल रहा है। उन्होंने बंद को सफल बनाने में व्यापारियों व अन्य संगठनों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया। इस मौके पर सभी दूकानदार व व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें