फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कोलर के पास निजी स्कूल बस से टकराई बाइक, तीन घायल

नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर कोलर के पास निजी स्कूल बस से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। यहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोलर के पास एक निजी स्कूल बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान यहां बस मोड़ते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से जा टकराई। हादसे से में बाइक सवार दो लोगों समेत बस सवार चालक घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के समय बस में सवार स्कूली बच्चे भी घबरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उधर, घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेशम ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें