फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगड़ाह: बैठक में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और नशे के बढ़ते प्रचलन पर हुआ मंथन

संगड़ाह (सिरमौर)। खंड समिति सभागार संगड़ाह में मंगलवार को पीएपीएन संस्था अंधेरी के सौजन्य से इंटरफेस मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी भारतेंद्र सिंह ने की। बैठक में महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी भारतेंद्र सिंह और एसईबीपीओ देवेंद्र शर्मा ने इन समस्याओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। पीएपीएन संस्था की कार्यक्रम अधिकारी सुमित्रा शर्मा ने बैठक में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें