अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी एनएस नेगी सहित अन्य विभागों की टीम सुबह से ही मैदान में डटी रही। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने को लेकर सभी को दिशा निर्देश दिए गए।