सिरमौर जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और मंगलमयी जीवन की कामना की। इस दौरान बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। साथ ही मंदिरों में कीर्तन का आयोजन व भोग वितरण किया गया। जिला मुख्यालय नाहन के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राधा-कृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने यहां शीश नवाने के साथ श्रीकृष्ण भगवान को के पालने को झुलाया। इस दौरान पीले परिधान पहने राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा। मिया मंदिर, एमआईएस मंदिर, शिव मंदिर रानीताल के अलावा अन्य स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही।