फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनएसयूआई ने नाहन में फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर एनएसयूआई ने कड़ा विरोध जताया है। वीरवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता नाहन में एकत्रित हुए दिल्ली गेट के समीप केंद्रीय मंत्री रवनित सिंह बिट्टू का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान एनएसयूआई के नाहन इकाई पूर्व अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी एक संवैधानिक पद पर विराजमान है और ऐसे में उनके ऊपर इस तरह की बयान बाजी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केंद्रीय मंत्री के बयान का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें