राजकीय प्राथमिक पाठशाला भांभी भनौत में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका मकसद छोटे बच्चों को बचपन से ही खेलों के प्रति अग्रसर करना रहा। पाठशाला प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि बच्चों को ऐसे खेल खिलाए गए, जिससे उनका दिमाग तेज बने और वह सेकेंड भर में डिसीजन लेकर सही फैसला ले सकें।