श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन में 23 नवंबर को होने वाले गुरमत समागम के लिए तैयारियां जोरों पर है। गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं चौगान मैदान में होने वाले समागम के लिए स्थल को सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा श्रीदशमेश अस्थान के प्रधान सरदार अमृत शाह ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से रात 10:00 बजे तक गुरुद्वारा और चौगान मैदान में गुरमत समागम काआयोजन होगा। रागी जत्थे के भाई जगतार सिंह खालसा, भाई कुलविंद्र सिंह, भाई गाजा सिंह, बाबा प्यारा सिंह, भाई हरप्रीत सिंह, अनहद वाणी जत्था, भाई गुरमीत सिंह संगत को निहाल करेंगे।