फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन विधायक अजय सोलंकी बोले- राजनीति से ऊपर उठकर करें शहर का विकास

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी पार्षदों से राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि नगर परिषद के सभी पार्षद आपसी सहयोग और समन्वय से नाहन शहर के विकास को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि शहर में जो व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पटरी पर लाने की आवश्यकता है। अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन कभी अपनी उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के लिए पूरे उत्तर भारत में पहचान रखता था। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मिलकर शहर को उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर परिषद की नई टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और शहर के विकास के लिए सकारात्मक पहल करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें