कांग्रेस भवन नाहन में गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी व पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया और आजादी के लिए लोगों में जनचेतना का संचार किया। वहीं लाल बहादुर सिंह शास्त्री ने देश को आगे ले जाने के लिए जय जवान, जय किसान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें इनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें देश को प्रगति की राह पर आग बढ़ने के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, कैप्टन सलीम अहमद, सोमचंद मास्टर, कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, मनीराम पुंडीर, बलकीश, सूर्यवंशी, सुमित राजपूत, बॉबी चौहान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।