फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: नाहन के कई वार्डों में गहराया अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान

जिला मुख्यालय नाहन के विभिन्न वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय अंधेरा छाया हुआ है। शहर की कई अंदरूनी गलियों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 8 के निवासियों को हो रही है। इन वार्डों की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय पैदल आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा हो रही है। स्थानीय निवासी राजीव, राकेश, मुकेश, किरण चौहान और पूनम चौहान ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद नाहन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें