आस्था वेलफेयर सोसायटी नाहन ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कई तरह की खेल, मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। खास बात यह रही कि इन गतिविधियों में दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों को भी शामिल किया गया। इन गतिविधियों में दौड़, साइकिलिंग, रस्सी कूद, बैडमिंटन, डांस समेत दूसरी खेल व मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा ने बताया कि इसका मकसद दिव्यांग बच्चों को बेहतर सामाजिक माहौल देना था। ताकि वह किसी से खुद को कमतर न समझें। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियां कोच किरण की अगुवाई में हुई। जबकि दूसरी गतिविधियों में सभी शिक्षकों का सहयोग शामिल रहा।