फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर भाजपा ने कसा तंज

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में वोट चोरी करके स्वयं सत्ता में आई है, क्योंकि इन्होंने महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, बागवानों सहित समाज के हर वर्ग के साथ ठगी करके स्वयं वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है और झूठी गारंटियां देकर जनता के साथ धोखा किया है। विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के कोने-कोने में जाकर आम नागरिकों को फर्जी और चोर बता रहे हैं, जबकि वास्तविक तौर पर वोट चोरी और जनता के साथ धोखाधड़ी में उनकी कांग्रेस सरकारें ही सम्मिलित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें