अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आखिरी दिन मंदिर परिसर में सिरमौरी महानाटी(लोक नृत्य एवं गायन) का भव्य आयोजन किया गया। महानाटी में जिले के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर सिरमौरी संस्कृति को दर्शाया। महानाटी की अध्यक्षता स्वयं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। इस महानाटी का आयोजन ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से उपायुक्त सुमित खिमटा के प्रयासों से किया गया। इसमें सिरमौरी लोकसंस्कृति को बखूबी दर्शाया गया। इस महानाटी में महिलाओं ने सिरमौरी परिधान व वेषभूषा में प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। महानाटी का संचालन पदम श्री विध्यानंद सरैक ने किया। महानाटी में ठोडा, बुड़ाच जैसे पहाड़ी लोक संस्कृति का लोकगीतों के माधयम से दर्शाया गया। लोक वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच आयोजित हुई इस महानाटी का दर्शकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया।