फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज नाहन में विधायक ने किया दो लिफ्ट व पीएचसी का शुभारंभ

विधायक अजय सोलंकी ने गुरुवार को पुराने मेडिकल काॅलेज नाहन में पीएचसी ओपीडी तथा दो लिफ्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान सोलंकी ने कहा कि यह नई सुविधा न केवल शहरवासियों को, बल्कि दूरदराज से आने वाले मरीजों को भी तेज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यहां नई ओपीडी की शुरुआत की गई। इसके साथ ही लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनी दो अत्याधुनिक लिफ्टों का भी शुभारंभ किया गया। पहली लिफ्ट ओपीड़ी ब्लॉक में और दूसरी लिफ्ट माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित की गई है। इन लिफ्टों से विशेषकर बुजुर्ग, गंभीर और व्हीलचेयर पर निर्भर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें