फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: लायक राम शास्त्री बोले- खड़कहां में स्थापित हो सांचा विद्या, ज्योतिष एवं वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र

भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज शास्त्री ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जिला सिरमौर के खड़कहां में प्राचीन पांडुलिपियों पर आधारित सांचा विद्या, ज्योतिष एवं वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र (गुरुकुल) स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि उप तहसील रोनाहट के अंतर्गत ग्राम खड़कहां एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गांव है। यहां सदियों से एक विशिष्ट प्रकार की पांडुलिपि आधारित विद्या का संरक्षण होता आ रहा है। इस विद्या को स्थानीय भाषा में भटकक्षरी कश्मीरी विद्या कहा जाता है, जिसे पाबूची लिपि के नाम से भी जाना जाता है। इस लिपि की वर्णमाला, लेखन शैली और अध्ययन पद्धति सामान्य लिपियों से भिन्न और विशिष्ट है। इसके माध्यम से ज्योतिष, वैदिक कर्मकांड, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन एवं संरक्षण किया जाता रहा है। यह विद्या केवल ग्राम खड़कहां तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से सिरमौर व शिमला जिलों के साथ-साथ उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में भी प्रचलित रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें