फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में दी जानकारी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला की तरफ से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर मैसर्ज कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड, धौलाकुंआ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिमला राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की योजनाओं बारे जानकारी दी गई। यह भी सूचित किया कि इन योजनाओं के लिए ईपीएफओ एक कार्यान्वयन एजेंसी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ईपीएफओ में पंजीकृत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की राशि का एक महीने का ईपीए वेतन 2 किस्तों में सरकार की तरफ से दिया जाएगा। दूसरी योजना के तहत सरकार नियोक्ताओं को दो वर्षों तक अतिरिक्त रूप से नियुक्त कर्मचारियों के लिए 3,000 रुपये तक प्रति माह की प्रतिपूर्ति करेगी। विनिर्माण क्षेत्र के लिए योजना का लाभ तीसरे एवं चौथे वर्ष के लिए भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ईपीएफओ द्वार शुरू की गई कर्मचारी नामांकन योजना, 2025 के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी दी कि योजना नियोक्ताओं को 1 जुलाई, 2017 से 31 अक्तूबर, 2025 के बीज ईपीएफ कवरेज से छूटे हुए पात्र कर्मचारियों को स्वेच्छा से नामांकित करने और कर्मचारी भविष्य निधि एवं विवध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत उनके पिछले अनुपालन को नियमित करने के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान ईसीआर तथा पीएफ एडवांस के नियमों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान मैसर्ज कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक अतुल एवं स्थापना में काम करने वाले कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें