नगर परिषद नाहन में एजेंसी के माध्यम से करवाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर नगर परिषद नाहन के पार्षद विक्रम वर्मा ने मोर्चा खोला है। उन्होंने नाहन में पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर परिषद की जमीन पर एजेंसी के माध्यम से काम करवाए जा रहे हैं, जिनमें यदि कोई समस्या आ रही है तो उसमें नगर परिषद असहाय महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी से काम करवाया जा रहा है उसका नगर परिषद से कोई भी समाजस्य से नहीं है। ठेकेदार काम कर जाते हैं उसके बाद सही काम न होने पर लोग नगर परिषद में शिकायत करते हैं। इससे आम जनता परेशान है। इसका हल होना चाहिए।